फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Students are learning the intricacies of electric vehicle technology

Ayodhya News: छात्र सीख रहे इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक की बारीकियां

Mon, 03 Nov 2025 07:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 03 Nov 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Students are learning the intricacies of electric vehicle technology
07 -टाटा टेक्नोलॉजी केंद्र में इलेक्ट्रिक व्हीकल की बारीकियों को सीख रहे विद्यार्थी -संवाद
अयोध्या। तेजी से बदलते तकनीकी युग में अब रोजगार के नए रास्ते इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र से खुल रहे हैं। इसी दिशा में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेनीगंज में मैकेनिक इलेक्ट्रिक वाहन (एमईवी) का दो वर्षीय कोर्स संचालित किया जा रहा है। यह कोर्स टाटा टेक्नोलॉजी और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त सहयोग से शुरू किया गया है। इस समय 21 विद्यार्थी यह कोर्स को कर रहे हैं।
विज्ञापन


कोर्स में प्रशिक्षुओं को इलेक्ट्रिक वाहनों के डिजाइन, निर्माण, संचालन, रख-रखाव और मरम्मत से जुड़ी सैद्धांतिक व व्यावहारिक जानकारी दी जाती है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थी बैटरी तकनीक, इलेक्ट्रिक मोटर, कंट्रोलर, चार्जिंग सिस्टम, वायरिंग और सेंसर जैसी आधुनिक तकनीकों को बारीकी से समझते हैं। इसके साथ ही सुरक्षा उपाय, कार्यशाला प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा और प्राथमिक उपचार जैसे विषय भी प्रशिक्षण का अहम हिस्सा हैं। ट्रेनर अंशु झा ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद छात्र-छात्राएं इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण कंपनियों, सर्विस सेंटरों, चार्जिंग स्टेशनों, बैटरी निर्माण इकाइयों और ऑटोमोबाइल डीलरशिप में नौकरी पा सकते हैं। इस वर्ष पासआउट हुए 23 छात्र छात्रों को टाटा, महिंद्रा समेत अन्य बड़ी कंपनियों में नौकरी मिली है। नोडल प्राचार्य अरुण कुमार ने बताया कि टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से चल रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भविष्य की ऑटोमोबाइल तकनीक से जोड़ना है। यहां प्रशिक्षुओं को उद्योग की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशिक्षु अंकित यादव ने बताया कि मैंने यह कोर्स इसलिए चुना क्योंकि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन ही भविष्य हैं। यहां हमें मोटर खोलने, वायरिंग करने, चार्जिंग सिस्टम समझने और वाहन डायग्नोस्टिक्स की पूरी जानकारी दी जा रही है। मैं आगे चल कर ईवी सेक्टर में लिथियम बैटरी पर कार्य करना चाहता हूं। जो ईवी में बहुत महत्वपूर्ण पार्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षु कशिश फातिमा ने बताया कि यह कोर्स लड़कियों के लिए भी बहुत अच्छा अवसर है। पहले हम सोचते थे कि ऑटोमोबाइल फील्ड सिर्फ लड़कों के लिए है, लेकिन अब हम भी बैटरी, मोटर और कंट्रोल सिस्टम पर काम करना सीख रहे हैं। यहां ट्रेनर हमें हर पार्ट को खुद खोलकर समझाते हैं। भविष्य में मैं खुद का ई-व्हीकल रिपेयरिंग वर्कशॉप खोलना चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed