{"_id":"6afc9e2b903f4f4cae08ca5d","slug":"students-are-charged-60-rupees-each-in-the-name-of-practicals-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-163258-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: प्रैक्टिकल के नाम पर विद्यार्थियों से वसूले जाते हैं 60-60 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: प्रैक्टिकल के नाम पर विद्यार्थियों से वसूले जाते हैं 60-60 रुपये
Wed, 18 Nov 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। विज्ञान की पढ़ाई में प्रयोगशाला की अहम भूमिका है, लेकिन जिले के कई राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रायोगिक शिक्षा की स्थिति बदहाल है। विज्ञान मद के नाम पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों से 60-60 रुपये वार्षिक शुल्क लिया जाता है, इसके बावजूद कई विद्यालयों में प्रयोग कराने के लिए जरूरी उपकरण और रसायन उपलब्ध नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्र के कई विद्यालयों में प्रयोगशाला तक नहीं है। मंगलवार पंडित माता प्रसाद त्रिपाठी राजकरण वैदिक पाठशाला इंटर कॉलेज में दोपहर 12 बजे लैब बंद मिली। जीजीआईसी में दोपहर डेढ़ बजे छह छात्राएं केमेस्ट्री लैब में प्रयोग करती दिखीं वहीं, अन्य लैब बंद थी।
जिले में 30 राजकीय और 50 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय
प्रधानाचार्यों से बातचीत में सामने आया कि जिले के कुछ विद्यालयों को छोड़ दें तो अधिकांश में प्रायोगिक कार्य की स्थिति ठीक नहीं है। सूत्रों के अनुसार, कई जगह पूरे सत्र में प्रयोग कराए बिना ही विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल के अंक दे दिए जाते हैं। हर साल यही व्यवस्था रहती है। एनसीईआरटी के अनुसार, विद्यार्थियों को उपकरणों से मापन, रासायनिक अभिक्रियाओं, नमूने तैयार करने और परिणाम निकालने का अभ्यास कराया जाना चाहिए। डीआईओएस डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि पाठ्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों को नियमित प्रैक्टिकल कराना अनिवार्य है। लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हर साल खर्च करने पड़ते हैं 60 से 80 हजार रुपये
नाम न छापने की शर्त पर एक प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों से विज्ञान मद में 60 रुपये जरूर लिए जाते हैं, लेकिन प्रयोगशाला के लिए जरूरी सामग्री खरीदने में हर साल 60 से 80 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। कई बार विद्यालय को अपने स्तर से व्यवस्था करनी पड़ती है। प्रबंधकीय विद्यालयों में भी प्रयोगात्मक कार्य की स्थिति संतोषजनक नहीं है।