Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Demand for the construction of a hospital and a grand gateway in the name of the brave woman (Veerangana) Uda Devi

Ayodhya News: वीरांगना ऊदा देवी के नाम पर अस्पताल और भव्य द्वार बनवाने की मांग

Wed, 18 Nov 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 18 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demand for the construction of a hospital and a grand gateway in the name of the brave woman (Veerangana) Uda Devi
अयोध्या। पासी कल्याण परिषद ने सोमवार को वीरांगना ऊदा देवी के नाम पर सरकारी अस्पताल और भव्य द्वार बनवाने की मांग की। यह मांग उनके 169वें शौर्य दिवस और महाराजा बिजली पासी के 23वें मूर्ति स्थापना दिवस समारोह में उठाई गई। परिषद ने 16 नवंबर को आकस्मिक अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव भी पारित किया।
विज्ञापन

समारोह सहादतगंज स्थित महाराजा बिजली पासी के किले में आयोजित किया गया। लोगों ने गौतम बुद्ध, बाबा साहेब आंबेडकर, वीरांगना ऊदा देवी और महाराजा बिजली पासी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। मुख्य अतिथि डॉ. जितेंद्र प्रताप पासी ने कहा कि समाज को स्वाभिमान के लिए बाबा साहेब आंबेडकर के सांविधानिक मार्ग पर चलना होगा। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर 1857 को वीरांगना ऊदा देवी ने 36 अंग्रेज सैनिकों को मार गिराया था।
विज्ञापन

पूर्व उपनिदेशक सेवायोजन रमाशंकर भारती ने शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया। परिषद अध्यक्ष राम अवध पासी ने संगठन के कार्यक्रमों की जानकारी दी। पूर्व पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. जयकरण ने शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की। कार्यक्रम में पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष उषा रावत, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व विधायक गोरखनाथ और विधायक चंद्रभान भारती सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed