{"_id":"6ab57e1e9298d49f9d07a1a2","slug":"student-attacked-with-a-rod-and-a-sharp-edged-weapon-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-159468-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: छात्र पर रॉड और धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: छात्र पर रॉड और धारदार हथियार से हमला
Fri, 25 Sep 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे छात्र को रास्ते में घेरकर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 23 सितंबर की दोपहर करीब 2:10 बजे खजुहाकुंड के पास पैलेस के सामने हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़ी का पुरवा सरेठी निवासी शमशेर कुमार यादव ने तहरीर में बताया कि उनका पुत्र आदित्य प्रताप विद्यालय से छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। खजुहाकुंड के पास अभय मिश्रा, रुद्र यादव, समीर मिश्रा, ओम यादव, निखिल समेत अन्य लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया। इसके बाद धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
हमले में छात्र के सिर में गंभीर चोट आई और हाथ की एक अंगुली टूट गई। सिर पर रॉड से प्रहार के बाद छात्र घायल होकर बेहोश हो गया। आरोप है कि हमलावर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।