Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mona will sound the election bugle from the city of Ram on December 2nd.

Ayodhya News: दो दिसंबर को रामनगरी से चुनावी शंखनाद करेंगी मोना

Wed, 18 Nov 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 18 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mona will sound the election bugle from the city of Ram on December 2nd.
अयोध्या। रामनगरी एक बार फिर प्रदेश की सियासत के केंद्र में आ गई है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ दो दिसंबर को रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के साथ अयोध्या से अपने चुनावी अभियान का आगाज करेंगी।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे से भी जिले की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन

मोना के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को सफल बनाने के लिए संगठन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में अयोध्या और अंबेडकरनगर जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने किया। राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएं। जनचौपाल में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ का अयोध्या में प्रथम आगमन सभी कांग्रेसजनों के लिए गौरव का विषय है। बैठक में अंबेडकरनगर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम, जिला प्रवक्ता शीतला पाठक, अशोक सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2022 में पांचों सीटों पर नहीं खुला था कांग्रेस का खाता :
अयोध्या में कांग्रेस के सामने अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस पाने की बड़ी चुनौती भी है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। अयोध्या सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को महज 2,011, बीकापुर में 4,394 और मिल्कीपुर में 3,166 वोट मिले थे। रुदौली में पार्टी के दयानंद शुक्ल को 3,270 मत प्राप्त हुए थे। गोसाईंगंज में भी कांग्रेस प्रत्याशी शारदा देवी को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article