फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sports clubs to be set up in 1,791 council schools

Ayodhya News: 1791 परिषदीय स्कूलों में बनाए जाएंगे स्पोर्ट्स क्लब

Fri, 25 Sep 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 25 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sports clubs to be set up in 1,791 council schools
अयोध्या। परिषदीय स्कूलों में अब बच्चों को खिलाड़ी के रूप में तैयार करने के लिए स्पोर्ट्स क्लब बनाए जाएंगे। जिले के 1791 परिषदीय विद्यालयों में क्लब के माध्यम से बच्चों की खेल प्रतिभा और रुचि पहचानी जाएगी। जिस खेल में बच्चे की रुचि होगी, उसी में उसे नियमित अभ्यास कराया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ब्लॉक और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


अभी स्कूलों में खेल गतिविधियां पीटी, खेल अवधि और वार्षिक प्रतियोगिताओं तक सीमित रहती हैं। नई व्यवस्था में पूरे साल खेल गतिविधियों को नियमित करने पर जोर दिया जाएगा। स्कूल में खेल का समय तय होगा और क्लब के माध्यम से बच्चों की भागीदारी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स क्लब में कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स के अलावा शतरंज व कैरम जैसे खेल भी शामिल किए जा सकेंगे। स्कूल में उपलब्ध मैदान और खेल सामग्री के आधार पर खेल गतिविधियां तय होंगी। छोटे स्कूलों में कम जगह में खेले जाने वाले खेलों पर अधिक ध्यान दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कम से कम 10 विद्यार्थियों का स्पोर्ट्स क्लब बनाने की व्यवस्था है। इसमें छात्राओं की भागीदारी भी होगी। क्लब की गतिविधियां शिक्षक के मार्गदर्शन में संचालित होंगी। शनिवार को क्लब गतिविधियों के लिए विशेष समय निर्धारित किया गया है।

खेल सामग्री खरीदने के लिए विद्यालयों को अलग अनुदान मिलेगा। प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार रुपये और उच्च प्राथमिक विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को 10 हजार रुपये तक की खेल सामग्री खरीदने की अनुमति है।


बीएसए लालचंद्र ने बताया कि पहले खेलकूद का जोर पीटी, खेल अवधि और प्रतियोगिताओं तक रहता था। अब नियमित अभ्यास और बच्चों की रुचि के आधार पर प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। ताकि वह खेल के क्षेत्र में अपना करिअर बना सकें। इससे बच्चे सालभर खेल से जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed