{"_id":"68504d9f3deb3f293b0f0120","slug":"slow-pace-of-overbridge-construction-publics-problems-increase-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-130569-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ओवरब्रिज निर्माण की धीमी चाल, जनता की परेशानी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ओवरब्रिज निर्माण की धीमी चाल, जनता की परेशानी तेज
विज्ञापन
अयोध्या। दर्शननगर-अयोध्या मुख्य मार्ग व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण की कछुआ चाल ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। छह माह से अधिक समय से दर्शननगर-अयोध्या का मुख्य मार्ग बंद पड़ा है। दर्शननगर से अयोध्याधाम रोजाना आने-जाने वाले लोगों को तीन से चार किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य में लापरवाही और धीमी गति के कारण रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। वहीं, आसपास के कारोबारियों का व्यवसाय लगभग ठप हो गया है, क्योंकि ग्राहक आसानी से दुकानों तक पहुंच नहीं पा रहे हैं। अयोध्या धाम से दर्शननगर रोजाना आने-जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। हलकारा का पुरवा में 188 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आरओबी का निर्माण कार्य अब तक 70 फीसदी पूरा हो चुका है। वहीं दर्शननगर-अयोध्याधाम मार्ग पर बन रहे आरओबी के निर्माण का काम भी लगभग 75 फीसदी पूरा हो चुका है। दोनों आरओबी का निर्माण दिसंबर 2023 में शुरू हुआ था। मार्च तक पूरा करने की समय सीमा तय की गई थी, अब समय सीमा बढ़ाकर दिसंबर कर दी गई है।
-