{"_id":"685047354990d1e1d10dffd3","slug":"slips-of-outside-investigations-found-in-the-drawer-superintendent-removed-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-130597-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दराज में मिली बाहर के जांचों की पर्ची, अधीक्षक हटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दराज में मिली बाहर के जांचों की पर्ची, अधीक्षक हटे
Mon, 16 Jun 2025 10:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 16 Jun 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। पिछले कई दिनों से चर्चा में रही रुदौली सीएचसी के अधीक्षक पर आखिरकार गाज गिर गई है। रविवार को निरीक्षण के दौरान उनकी दराज में बाहर की जांच लिखने की पर्ची समेत अन्य अनियमितताएं मिलने पर उन्हें हटा दिया गया है। उनके स्थान पर यहीं पर तैनात डॉ. अपर्णा कोहली को अधीक्षक बनाया गया है।
बीते दिनों सीएचसी रुदौली आई एक महिला का झाड़ियों में प्रसव होने के बाद यह सीएचसी चर्चा में रही। यहां तैनात चिकित्सक डॉ. अंजू जायसवाल को पूर्व में हटाया जा चुका है। मामले की जांच अभी चल ही रही थी कि सोमवार को अधीक्षक डॉ. मदन बरनवाल हो हटा दिया गया है। इसके पीछे रविवार को सीएमओ के निरीक्षण में तमाम खामियां मिलना बताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार सीएमओ के निरीक्षण के समय अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को मेन्यू के अनुरूप खाना, नाश्ता आदि नहीं दिया जा रहा था। मरीजों को बाहर भेजने में भी चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों की संलिप्तता मिली। इन्हीं कारणों से अधीक्षक को हटाकर सीएमओ कार्यालय संबद्ध किया गया है। साथ ही उन्हें जिले के झोलाछाप का नोडल बनाया गया है। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने बताया कि सीएचसी रुदौली से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसलिए कार्रवाई की गई है।