{"_id":"67d90209e77760ae93090ddf","slug":"short-circuit-caused-fire-in-clothes-showroom-in-ayodhya-goods-worth-40-lakh-burnt-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: शॉर्ट सर्किट से कपड़े के शोरूम में लगी आग... 40 लाख का सामान जला, दमकलकर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: शॉर्ट सर्किट से कपड़े के शोरूम में लगी आग... 40 लाख का सामान जला, दमकलकर्मियों ने पाया काबू
Tue, 18 Mar 2025 10:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 18 Mar 2025 10:48 AM IST
सार
अयोध्या में शॉर्ट सर्किट से कपड़े के शोरूम में आग लग गई। आग से 40 लाख का सामान जल गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Ayodhya News: शॉर्ट सर्किट से कपड़े के शोरूम में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के अयोध्या में मंगलवार को एक कपड़े के शोरूम में आग लग गई। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः- IPS Transfer In UP: प्रदेश के पुलिस तंत्र में बड़ा फेरबदल, 32 IPS अधिकारी इधर से उधर; देखें लिस्ट
विज्ञापन
घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के जमुनिया बाग के पास की है। यहां स्थित कमल ट्रेडर्स में सुबह धुआं उठता देख लोगों ने दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी ने लगभग 35 से 40 लाख रुपये का सामान जलने का दावा किया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन