फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Shopping spree continued till night, business worth Rs 5 crores done

Ayodhya News: रात तक चला खरीदारी का दौर, पांच करोड़ का हुआ कारोबार

Sat, 11 May 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 11 May 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Shopping spree continued till night, business worth Rs 5 crores done
अक्षय तृतीया पर आभूषणों की खरीदारी करतीं महिलाएं।  - फोटो : संवाद
अयोध्या। अक्षय तृतीया पर शुक्रवार को सराफा बाजार रात तक गुलजार रहा। शोरूमों में ग्राहकों की भीड़ सुबह से लेकर दुकान बंद होने तक रही। शहर में पांच करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है। लोगों ने सोने-चांदी के अलावा वाहनों की भी खरीदारी की है।
विज्ञापन

मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर जो भी शुभ काम किए जाते हैं उसका कभी क्षय नहीं होता है। इस दिन सोने-चांदी खरीदने की भी मान्यता है। इसी को लेकर शहर के चौक, रिकाबगंज, फतेहगंज, अयोध्याधाम स्थित शोरूमों व दुकानों को सराफा कारोबारियों ने दुल्हन की तरह सजाया था। हालांकि इस बार सहालग न होने व सोने-चांदी का भाव अधिक होने से बाजार थोड़ा प्रभावित रहा, फिर भी अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी करने को भारी भीड़ उमड़ी। कारोबारियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए सोने व चांदी के जेवरात की खरीद पर पांच से 10 प्रतिशत तक की छूट दी। कुछ कारोबारियों ने उपहार के रूप में सोने के सिक्के भी दिए।
विज्ञापन


- साकेत सराफा मंडल अयोध्या के महामंत्री नरेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार शादी-विवाह का सीजन न होने के कारण कारोबार थोड़ा कम रहा। गत वर्ष की अपेक्षा दुकान पर कम ग्राहक आए। अनुमान के मुताबिक शहर में करीब तीन करोड़ का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आटो मोबाइल व्यवसाई तरुण गुप्ता ने बताया कि अक्षय तृतीया पर लोग वाहनों की खरीद कम करते हैं। धनतेरस पर वाहनों की खरीद ज्यादा होती है। दो पहिया व छोटी कार ज्यादा बिकी है। अनुमान के मुताबिक करीब दो करोड़ का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed