फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Shakuntala in Bhitoura and Maya in Vandanpur adorned with crown

Ayodhya News: भिटौरा में शकुंतला व वंदनपुर में माया के सिर सजा ताज

Fri, 21 Feb 2025 08:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 21 Feb 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
Shakuntala in Bhitoura and Maya in Vandanpur adorned with crown
मया बाजार। मया बाजार ब्लॉक के रिक्त पड़े दो ग्राम प्रधान पद पर बुधवार को हुए चुनाव की मतगणना शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में हुई। भिटौरा ग्राम पंचायत में शकुंतला वर्मा और वंदनपुर में माया देवी विजयी घोषित की गईं। मतगणना स्थल पर विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन


भिटौरा में शकुंतला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रमिला यादव को 60 मतों से पराजित किया। शकुंतला को 601 व प्रमिला को 541 मत मिले। वंदनपुर में मतदाताओं ने दिवंगत प्रधान ब्रह्मादीन कनौजिया के परिवार पर फिर से भरोसा जताया है। ब्रह्मादीन की पत्नी माया देवी, रामयज्ञ राव को 17 मतों से पराजित कर पति की विरासत को सहेजने में कामयाब रहीं। माया देवी 343 व रामयज्ञ को 326 मत मिले।
विज्ञापन


भिटौरा में प्रधान शारदा देवी वर्मा व वंदनपुर में ब्रह्मादीन कनौजिया की मृत्यु के बाद रिक्त हुई सीटों पर उपचुनाव बुधवार को हुआ था। भिटौरा में ग्राम पंचायत पिछड़ी जाति महिला व वंदनपुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। भिटौरा में प्रमिला यादव, लालती यादव, शकुंतला व शिवानी वर्मा मैदान में थीं। वहीं, वंदनपुर में माया देवी, राम महेश, रामयज्ञ राव, सती प्रसाद व सुनीता ने चुनाव लड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना स्थल पर विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर होली के पहले ही इस पर्व का अहसास कराया। सीडीपीओ रवि श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना की समाप्ति के बाद विजयी प्रधान माया देवी व शकुंतला वर्मा को प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। माया ने खुद और शकंतुला के प्रतिनिधि ने प्रमाण पत्र ग्रहण किया।


रौनाही ग्रामसभा के वार्ड संख्या तीन के उपचुनाव में किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन पत्र जमा नहीं करने से गायत्री देवी को निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुना गया। प्रत्याशी चयन प्रक्रिया का क्षेत्रीय चुनाव अधिकारी एडीओ पंचायत की ओर से कोरम पूरा करते हुए प्रमाण पत्र सौंपा गया। सात माह पहले क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद शरीफ की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।सात माह से खाली सीट पर समाजसेवी दयाशंकर भारती ने पत्नी से नामांकन करवाया। किसी अन्य के नामांकन नहीं करने से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस जीत पर खुर्शीद अहमद, रंजीत चौहान, हाजी फिरोज खान व एजाज अहमद ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed