फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Seven new feeders should be commissioned by August 15: Superintending Engineer

15 अगस्त तक चालू कराएं सात नए फीडर : अधीक्षण अभियंता

Thu, 01 Aug 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 01 Aug 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Seven new feeders should be commissioned by August 15: Superintending Engineer
सिविल लाइन ​​​स्थित कार्यालय में आरडीएसएस योजना की समीक्षा करते अधीक्षण अ​​भियंता।
अयोध्या। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता रामकुमार ने सिविल लाइन स्थित कार्यालय में आरडीएसएस के तहत विभिन्न कार्य करा रही कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान निर्माणाधीन पांच फीडरों को हर हाल में 15 अगस्त तक चालू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत मिल्कीपुर के वल्दीराय व खड़बड़िया में नया बिजलीघर बनाया जा रहा है। वहीं, केएलके, नंसा, बेनीगद्दोपुर, खंडासा व कुमारगंज में कृषि कार्यों के लिए अलग फीडर बन रहे हैं। इन पर 25 व 63 केवी क्षमता के 88 ट्रांसफार्मर लग रहे हैं। बिजली चोरी रोकने के लिए 1500 किलोमीटर तक एबी केबल लगना था, जिसके सापेक्ष 1100 किलोमीटर तक लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। जिले भर में बिजली के खंभों की दूरी कम करके 36,000 नए खंभे लगाना था। इसके सापेक्ष 27,000 नए खंभे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए नए फीडरों का काम तेजी से पूरा करें। एबी केबल लगने से बिजली चोरी रोकने में मदद मिलेगी। इस महत्वपूर्ण कार्य को भी शीघ्रता से पूरा किया जाए। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि अधिक बिजली का उपयोग करने के लिए उसी अनुसार कनेक्शन का लोड भी बढ़ाएं, ताकि ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करने के लिए विभाग को आधार मिल सके। साथ ही उपभोक्ताओं को भी अच्छी बिजली का लाभ मिले। बैठक में कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर धरणी कुमार, जिला प्रभारी नीरज श्रीवास्तव, अनूप दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed