{"_id":"6aac3300ea3f6d83f201a58a","slug":"selection-trials-for-senior-and-under-23-athletics-today-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-158927-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सीनियर और अंडर-23 एथलेटिक्स के लिए चयन ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सीनियर और अंडर-23 एथलेटिक्स के लिए चयन ट्रायल आज
Fri, 18 Sep 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। सीनियर और अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 18 सितंबर को डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में होगा। ट्रायल शाम चार बजे से शुरू होगा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जनपद की टीम का चयन किया जाएगा।
ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की यूआईडी अनिवार्य की गई है। यूआईडी के बिना किसी खिलाड़ी को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 27 और 28 सितंबर को बरेली में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अयोध्या का प्रतिनिधित्व करेंगे।