{"_id":"67ffcc207f908d17790a6e69","slug":"security-has-been-beefed-up-temple-premises-have-been-searched-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-127718-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बढ़ाई गई सुरक्षा, खंगाला गया मंदिर परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बढ़ाई गई सुरक्षा, खंगाला गया मंदिर परिसर
Wed, 16 Apr 2025 08:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 16 Apr 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद राम मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंदिर परिसर की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। मंगलवार देर रात पूरे मंदिर परिसर को खंगाला गया। बुधवार को भी परिसर सहित आस-पास के इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया गया। मंदिर परिसर से लेकर दर्शनपथ तक सादे वर्दी में तैनात सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई है।
12 अप्रैल की शाम को राम मंदिर ट्रस्ट की ईमेल आईडी पर एक ईमेल आई थी। इसे भेजने वाले ने राम मंदिर को विस्फोटक से उड़ाने की धमकी दी थी। इस मामले में ट्रस्ट की ओर से केस भी दर्ज कराया गया है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि राम मंदिर परिसर की सुरक्षा अभेद्य है। बुधवार को राम जन्मभूमि पथ, तीर्थ यात्री सेवा केंद्र परिसर, अंगद टीला परिसर सहित मंदिर से सटे इलाकों को गहनता से खंगाला किया। एटीएस के जवान, बीडीएस दस्ता भी इस अभियान में शामिल रहा। मंदिर के आस-पास खड़े किए गए वाहनों को भी चेक किया गया। रामलला के प्रत्येक दर्शनार्थियों की जांच सुनिश्चित की जा रही है। पूरे मंदिर परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से हो रही है। एंट्री ड्रोन सिस्टम एक्टिव मोड में है।