फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Seats full in trains passing through Ayodhya on Chhath

Ayodhya News: छठ पर अयोध्या होकर गुजरने वाली ट्रेनों में सीटें फुल

Thu, 23 Oct 2025 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Seats full in trains passing through Ayodhya on Chhath
अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री।
अयोधय। छठ पर्व नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। बिहार और अयोध्या के घरों में छठ पर्व को लेकर उत्साह रहता है, लेकिन दिल्ली, मुंबई, गुजरात और पंजाब जैसे महानगरों से घर लौटने वाले लोगों की राहें मुश्किलों से भरी रहती है। अयोध्या होकर गुजरने वाली ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनों में सभी सीटें भरी पड़ी हैं, और वेटिंग लिस्ट तीन अंकों को पार कर चुकी है।
विज्ञापन


अयोध्या कैंट और धाम स्टेशन इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ से भरे हैं। प्लेटफार्म पर सामान, बच्चे और टिफिन थामे यात्रियों की लाइनें दिख रही हैं। छठ मनाने के लिए हर कोई अपने गांव-घर पहुंचना चाहता है, लेकिन टिकट मिलना इस समय सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। अयोध्या कैंट से होकर गुजरने वाली ट्रेनों साकेत एक्सप्रेस , सरयू एक्सप्रेस, छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में स्लीपर और जनरल कोच दोनों में भारी भीड़ है।
विज्ञापन

पांच मिनट में ही 100 पहुंच गई वेटिंग
अयोध्या से छपरा जा रहे यात्री कीर्तिवर्धन ने बताया कि ऑनलाइन टिकट बुक करने की कोशिश की तो पांच मिनट में ही वेटिंग 68 से 100 हो गई। अब जनरल कोच में किसी तरह जगह बनाकर जाना पड़ेगा। वहीं अयोध्या से दरभंगा जा रही सुनीता देवी बताया कि छठ पर घर न पहुंचने का डर सबसे बड़ा है। चाहे खड़े होकर जाना पड़े, लेकिन घर पहुंचना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ नियंत्रण के किए गए इंतजाम
अयोध्या कैंट स्टेशन मास्टर अभिमन्यु सिंह ने बताया कि छठ पूजा पर हर साल यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। कुछ यात्री दिवाली के बाद काम पर लौट रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में यात्री छठ पूजा में बिहार जा रहे है। जीआरपी प्रभारी समर बहादुर ने बताया कि स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी की टीम लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed