फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Search for land for 500 bed hospital intensifies

Ayodhya News: 500 बेड के अस्पताल के लिए जमीन की तलाश तेज

Sun, 25 Feb 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 25 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Search for land for 500 bed hospital intensifies
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शुभारंभ के बाद अयोध्या में 500 बेड का अस्पताल बनाने के लिए भूमि की खोज अभी जारी है। रविवार को जिला प्रशासन ने शहर के गुलाबबाड़ी के पास स्थित सीतापुर आंख अस्पताल के भूमि की पैमाइश कराई है। इस भूमि पर भी अस्पताल बनाने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में बढ़ रही श्रद्धालु/पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के पास ही 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने के निर्देश दिए थे। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व राजकीय श्रीराम अस्पताल परिसर व उससे सटे जल निगम के भूमि की भी नापजोख की गई। लेकिन भूमि 500 बेड का अस्पताल बनाने के लिए अपर्याप्त बताई गई तभी से जमीन खोजने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

रविवार को काफी समय से बंद पड़े सीतापुर आंख अस्पताल के भूमि की नापजोख भी जिला प्रशासन के निर्देश पर कराई गई है। एसडीएम सदर राजकुमार पांडेय ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आंख अस्पताल परिसर का रकबा जानने के लिए पैमाइश कराई गई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। वहीं, जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि भूमि की नापजोख कराई गई है। इस भूमि पर भी अस्पताल बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed