फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sarovar is not ready yet in 16 villages

Ayodhya News: 16 गांवों में अभी बनकर तैयार ही नहीं हुए सरोवर

Tue, 03 Jun 2025 08:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 03 Jun 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Sarovar is not ready yet in 16 villages
हैरिंग्टनगंज। ब्लॉक क्षेत्र की 60 ग्राम पंचायतों में से 24 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से आठ ग्राम पंचायतों बसवार खुर्द, ढेमा शिवबक्सराय, ढेमा वैश्य, हल्ले द्वारिकापुर, जमुवा, नियामतपुर, पलिया लोहानी व सिंधौरा में अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष 16 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

कुछ अमृत सरोवरों में कच्चा काम ही हुआ है। कुछ में आंशिक काम होना बाकी है। इनमें से ज्यादातर सरोवरों में एक बूंद भी पानी नही है। ऐसे में पशु-पक्षियों के जीवन के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में इस भीषण गर्मी व तपती धूप में पशु-पक्षियों को पानी पीने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। उदासीनता के चलते विकास खंड में लाखों रुपये की लागत से निर्मित अमृत सरोवर आज भी सरकार की मंशा के अनुरूप अपना आकार नहीं ले सके हैं। अधिकांश सरोवरों में कच्चा काम ही हो पाया है।
विज्ञापन


ढेमा वैश्य के ग्राम प्रधान अनिल यादव ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर में मनरेगा के माध्यम से केवल मिट्टी का काम करवाया गया है। जबकि इंटरलाॅकिंग व गेट का काम बाकी है। पानी की व्यवस्था सरोवर में प्रधान ने करवा दी है। ब्लॉक कार्यालय की ओर से कोई व्यवस्था नहीं करवाई गई है। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि कुछ अमृत सरोवरों में पानी भरवा दिया गया है। शेष बचे सरोवरों में जल्द ही पानी भरवाने की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed