फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sania, Bhumi, Khushi, Madhu won gold in girls category

Ayodhya News: बालिका वर्ग में सानिया, भूमि, खुशी, मधु ने जीता स्वर्ण

Fri, 13 Sep 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 13 Sep 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sania, Bhumi, Khushi, Madhu won gold in girls category
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान स्पोर्ट्स स्टेडियम मकबरा में दो दिवसीय 68वीं प्रदेशीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत गतका प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के व्यक्तिगत मुकाबले में आगरा की खुशी, 19 वर्ष आयु वर्ग में मेरठ की मधु , सिंगल सोती में वाराणसी की सानिया, फरी सोती स्पर्धा में कानपुर की भूमि ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

सिंगल सोती बालिका व्यक्तिगत स्पर्धा के अंतर्गत खेले गए मुकाबले में वाराणसी की सानिया ने अयोध्या की सपना पाल को सेमीफाइनल में पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का किया। कानपुर की पलक को सहारनपुर की तनु ने पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का किया। वहीं फाइनल मुकाबले में वाराणसी की सानिया ने तनु को पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिका-19 वर्ष व्यक्तिगत फरी सोती स्पर्धा में कानपुर की भूमि ने वाराणसी को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। बालक 19 वर्ष आयु वर्ग के सिंगल सोती मुकाबले में वैभव अयोध्या ने आगरा के आदर्श को पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालकों के फरी सोती व्यक्तिगत मुकाबले में राधेश्याम अयोध्या में कानपुर के रिशाल कुमार को पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, विजेंद्र सिंह, जयेंद्र पाठक, राहुल वर्मा, आलोक कुमार,पुष्पा यादव कविता पूजा गोस्वामी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed