{"_id":"68d106fe4fd8d3b8590bdd09","slug":"saints-and-devotees-gathered-to-circumambulate-ramkot-on-first-day-of-navratri-in-ayodhya-2025-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नवरात्र के पहले दिन रामकोट की परिक्रमा को उमड़े संत और श्रद्धालु, राम मंदिर से की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नवरात्र के पहले दिन रामकोट की परिक्रमा को उमड़े संत और श्रद्धालु, राम मंदिर से की शुरुआत
Mon, 22 Sep 2025 01:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:51 PM IST
सार
रामनगरी में नवरात्र के पहले दिन रामकोट की परिक्रमा को संत और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसकी शुरुआत राम मंदिर से हुई।
विज्ञापन
रामकोट की परिक्रमा में उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रामनगरी अयोध्या में सोमवार को रामकोट की परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से शुरू की गई रामकोट की नित्य परिक्रमा भक्तों की आस्था का केंद्र बन गई है। परिक्रमा में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राम मंदिर के प्रवेश द्वार से रामकोट की परिक्रमा की। जय श्री राम के जयघोष से पूरा परिक्रमा पथ गूंजता रहा। परिक्रमा को एक माह पूरे हो चुके हैं और नित्य श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
रामकोट की परिक्रमा में उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। परिक्रमा में हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी रमेश दास और डॉ. चंद्रगोपाल पांडेय सहित बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालु शामिल रहे।