{"_id":"67bb3a66a6b6b20a790d2918","slug":"roadways-will-deploy-a-fleet-of-buses-in-the-final-phase-of-maha-kumbh-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-125378-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: महाकुंभ के अंतिम चरण में बसों का बेड़ा उतारेगा रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: महाकुंभ के अंतिम चरण में बसों का बेड़ा उतारेगा रोडवेज
Sun, 23 Feb 2025 08:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 23 Feb 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। महाकुंभ के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने विशेष तैयारी की है। अयोध्या से महाकुंभ के लिए 300 बसों का बेड़ा तैयार किया गया है, जो श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव कराएगा। इन बसों का संचालन अयोध्या डिपो, अयोध्या धाम और अस्थायी बस स्टेशन से किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित सफर को ध्यान में रखते हुए हर बस में दो-दो चालक तैनात किए जाएंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर इन बसों के फेरों की संख्या भी बढ़ाई जाए।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने बताया कि रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और आराम को प्राथमिकता देते हुए सभी बसों की तकनीकी जांच पूरी कर ली है। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए बस अड्डों पर सहायता केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा, अस्थायी बस अड्डों पर पर्याप्त सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। इससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। महाकुंभ के अंतिम अमृत स्नान के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विभाग हर संभव सुविधा देने के प्रयास कर रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार और भी बसों की व्यवस्था की जा सकती है, ताकि अधिक से अधिक लोग महाकुंभ में भाग ले सकें। किसी यात्री को दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।