{"_id":"6a0205d466fa4b8d21012c63","slug":"roads-must-be-pothole-free-before-the-rains-shahi-ayodhya-news-c-13-1-jam1008-1732609-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से पहले सड़कें हों गड्ढामुक्त: शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से पहले सड़कें हों गड्ढामुक्त: शाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अयोध्या। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने परिक्रमा मार्ग पर चल रहे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने गलियों की जल निकासी व्यवस्था सुधारने और बारिश से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए भी कहा। वह सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
बैठक में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चल रही और प्रस्तावित विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। सेतु निर्माण, सड़क सेफ्टी तथा जीएसटी से संबंधित बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने शहर में सड़कों पर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। विधायक रुदौली रामचंद्र यादव ने नवनिर्माण कार्यों में छूटे हुए कार्यों को शामिल करने का सुझाव दिया। विधायक बीकापुर अमित सिंह चौहान ने एक किलोमीटर लंबाई तक की सड़कों को भी योजना में शामिल करने का प्रस्ताव रखा। बैठक में सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक मिल्कीपुर चंद्रभानु पासवान, विधायक गोसाईगंज अभय सिंह, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडेय सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।