{"_id":"6a2ee8c21d7252855c0cc7c7","slug":"resentment-began-to-grow-among-the-villagers-over-the-blocked-road-ayodhya-news-c-13-lko1121-1782556-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बंद मार्ग पर बढ़ने लगा ग्रामीणों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बंद मार्ग पर बढ़ने लगा ग्रामीणों में नाराजगी
Sun, 14 Jun 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
पूरा बाजार। सरायरासी गांव से होकर ग्राम सभा सनेथू और पूरे पहलवान को जोड़ने वाला वर्षों पुराना मुख्य मार्ग रेलवे ने बंद कर दिया है। मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर पिलर गार्ड लगाने के बाद यह रास्ता कई महीनों से बंद है। इससे करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।
प्रभावित ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी बढ़ रही है कि अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। यह रास्ता हजारों लोगों के लिए आवागमन का मुख्य मार्ग रहा है। लोग इसी रास्ते से बाजार, विद्यालय, अस्पताल और खेतों तक पहुंचते थे। मार्ग बंद होने से उन्हें अब कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। छोटे बच्चे जोखिम उठाकर रेलवे लाइन पार करने को मजबूर हैं। किसानों को भी खेतों तक पहुंचने में अधिक समय और धन खर्च करना पड़ रहा है।
छेड़ा जा सकता है आंदोलन
ग्राम प्रधान विजय रंजन ने बताया कि जनप्रतिनिधियों ने इस मामले को गंभीरता से उठाया है। रेलवे अधिकारियों और मुख्यमंत्री तक को पत्र भेजे गए हैं। क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था या सुरक्षित क्रॉसिंग की मांग की गई है। क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो वे आंदोलन करेंगे।