{"_id":"6aaedcc8b028ce966900b35d","slug":"relief-from-waterlogging-through-16-crore-pump-canal-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-159138-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 16 करोड़ के पंप कैनाल से जलभराव से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 16 करोड़ के पंप कैनाल से जलभराव से राहत
Sun, 20 Sep 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
शुजागंज। रुदौली क्षेत्र में रौनाही तटबंध के दक्षिणी तरफ जलभराव की समस्या से किसानों को अब राहत मिलेगी। यहां 16 करोड़ रुपये की लागत से पंप कैनाल का निर्माण पूरा हो गया है। इससे दो दर्जन गांवों की करीब दो हजार एकड़ जलमग्न खेती योग्य भूमि से पानी निकालने में मदद मिलेगी। इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा।
बारिश के पानी से हर वर्ष तराई क्षेत्र की खेती योग्य भूमि जलमग्न हो जाती थी। इससे गन्ना और धान की फसल प्रभावित होती थी। जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग लंबे समय से जनप्रतिनिधियों से की जा रही थी। रुदौली विधायक राम चंद यादव ने 2012 के चुनाव में इस समस्या के समाधान का वादा किया था। विधायक के प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने जलशक्ति विभाग को पंप हाउस निर्माण के लिए 16 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी।
विधायक राम चंद यादव ने कहा कि तराई क्षेत्र के लिए जलभराव बड़ी समस्या थी। पंप कैनाल के निर्माण से किसानों को राहत मिलेगी और खेती योग्य भूमि का बेहतर उपयोग हो सकेगा।
विज्ञापन
किसानों को मिली राहत
नयापुरा गांव निवासी राघवेंद्र ने बताया कि बारिश के पानी से हर वर्ष गन्ने की फसल प्रभावित होती थी। पंप कैनाल बनने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। जैथरी गांव निवासी राम मनोज यादव, विश्राम और मोहम्मद मुस्लिम ने भी परियोजना को किसानों के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के करीब 80 फीसदी लोग खेती पर निर्भर हैं।
पास्ता माफी गांव निवासी राम जीत यादव ने लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर विधायक का आभार जताया। उधरोरा गांव निवासी कृपाशंकर और उमाशंकर सिंह ने कहा कि पंप कैनाल से पूरे तराई क्षेत्र को लाभ मिलेगा।
इन गांवों को मिलेगा लाभ
पंप हाउस से जैथरी, पास्ता माफी, रसूलपुर, मानपुर, सड़री, पैसया, ममरेज नगर, अख्तियापुर, मुतौवली, नकछेदपुर, पूरे अहमद अली का पुरवा और नैयापुरा गांवों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा सोहावल तहसील क्षेत्र के रामनगर और धौरहरा गांवों के किसानों को भी जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है।