{"_id":"696e403e9dd91436560a18b3","slug":"reading-material-distributed-to-children-at-the-child-literacy-center-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1566482-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बाल साक्षरता केंद्र पर बच्चों को वितरित की पठन पाठन सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बाल साक्षरता केंद्र पर बच्चों को वितरित की पठन पाठन सामग्री
Mon, 19 Jan 2026 08:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 19 Jan 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
6- पठन पाठन सामग्री के साथ मौजूद बाल साक्षरता केंद्र के बच्चे- संगठन
अयोध्या। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन्मोत्सव सप्ताह के तहत सोमवार को धारा रोड स्थित बाल साक्षरता केंद्र पर नन्हे बच्चों को पठन पाठन सामग्री और जलपान वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए साक्षरता केंद्र की प्रधानाचार्य अजय रानी शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय विचार केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पार्षद बुद्धि पाल प्रजापति ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस वास्तविक अर्थों में इस देश के राष्ट्रपुरुष थे। नेताजी के जन्मदिवस को राष्ट्र दिवस घोषित करके हम उनके प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर सकते हैं। पार्षद दिलीप यादव ने कहा कि शासकीय अभिलेखों और पाठ्य पुस्तकों से हवाई दुर्घटना में नेताजी की मृत्यु का उल्लेख हटाया जाना चाहिए। नेताजी के त्याग व बलिदान की गौरव गाथा को शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में उचित स्थान दिया जाना चाहिए।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए विचार केंद्र के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने कहा कि जब केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए मुखर्जी कमीशन ने बता दिया कि ताइवान में कोई वायुयान दुर्घटना नहीं हुई थी तो इससे यह सिद्ध हो जाता है कि नेताजी की मृत्यु ताइवान की वायुयान दुर्घटना में नहीं हुई थी। ऐसे में सरकार को यह सच्चाई दुनिया को बतानी चाहिए। इस दौरान समाजसेवी सुप्रीत कपूर, विजय पाल सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह, भाजपा के नगर मंत्री देवेंद्र मिश्र दीपू, आरती गुप्ता व मीना मौजूद रहीं।