Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ranbir Kapoor Buys Land in Ayodhya; Invests 2.42 Crore

Ayodhya News: रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी जमीन, 2.42 करोड़ रुपये का निवेश

Fri, 15 May 2026 10:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 15 May 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Buys Land in Ayodhya; Invests 2.42 Crore
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में प्रसिद्ध हस्तियों का निवेश लगातार बढ़ रहा है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने भी यहां जमीन खरीदी है। उन्होंने इस भूखंड के लिए दो करोड़ 42 लाख 15 हजार 786 रुपये का भुगतान किया है।
विज्ञापन




रणबीर कपूर ने तिहुरा माझा क्षेत्र में द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा समूह की परियोजना में 198.26 वर्ग मीटर जमीन खरीदी है। इस भूखंड के लिए उन्होंने दो करोड़ 42 लाख 15 हजार 786 रुपये का भुगतान किया है। फिलहाल इस जमीन का समझौता किया गया है, जिसका बैनामा आगे चलकर कराया जाएगा। यह भूखंड राम मंदिर से करीब सात किलोमीटर दूर दशरथ पथ पर स्थित है। उपायुक्त स्टाम्प योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या में प्रसिद्ध व्यक्तियों और बड़े निवेशकों की रुचि तेजी से बढ़ी है। उन्होंने पुष्टि की कि अमिताभ बच्चन के बाद अब रणबीर कपूर ने भी यहां निवेश किया है।
विज्ञापन




राम मंदिर के निर्माण के बाद से अयोध्या में रियल एस्टेट बाजार में उछाल देखा जा रहा है। कई बड़े निवेशक और प्रसिद्ध व्यक्ति यहां संपत्ति खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। यह शहर अब एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। इस कारण यहां भूमि की कीमतें भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed