फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rampath: Parking is not being used even where it is available

रामपथ : जहां है, वहां भी नहीं कर रहे पार्किंग का उपयोग

Fri, 21 Feb 2025 08:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Rampath: Parking is not being used even where it is available
अयोध्या। रामपथ पर जहां पार्किंग स्थल हैं, उनका भी उपयोग नहीं किया जा रहा है। ऐसे में फुटपाथ के साथ आधी सड़क तक वाहनों को खड़ा किए जाने से पैदल और वाहन चालकों के आवागमन की दुश्वारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालात ये हैं कि सहादतगंज से बेनीगंज के बीच बने दो पार्किंग भवनों का पर्याप्त संख्या में वाहनों के आने का इंतजार खत्म ही नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


सहादतगंज से उदया चौराहे तक अयोध्या कैंट क्षेत्र के रामपथ पर इन दिनों बुरा हाल है। दोनों लेन में फुटपाथ से लेकर आधी सड़क तक दो और चार पहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं। ठेले-खोमचे वालों के साथ स्थायी दुकानदार भी फुटपाथ पर अतिक्रमण किए हुए हैं। इस समस्या का थोड़ा समाधान तभी संभव है, जब वाहनों की पार्किंग तय स्थान पर की जाए। अतिक्रमण से मुक्ति की बात करें तो उसके लिए नगर निगम के अभियान का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


दो और चार पहिया वाहनों को पार्किंग स्थल पर खड़ा करने के लिए तो नागरिकों को खुद ही जागरूक होना पड़ेगा। पहले बात करते हैं कि कलेक्ट्रेट के पास स्थित लक्ष्मण कुंज बहुमंजिला पार्किंग भवन की। इसमें 282 चार पहिया वाहनों को खड़ा करने की क्षमता है। इसी तरह 2500 दो पहिया वाहनों की पार्किंग की जा सकती है। जबकि असलियत में यहां पर क्षमता की तुलना में गिनती के ही वाहन खड़े किए जा रहे हैं। कलेक्ट्रेट और कचहरी के आसपास ज्यादातर वाहन सड़क पर ही खड़े किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में लक्ष्मण कुंज पार्किंग के प्रबंधक उपकार सिंह बताते हैं कि इस समय 20 से 22 चार पहिया और 250 के करीब दो पहिया वाहन यहां पर खड़े किए जा रहे हैं। इसमें भी ज्यादातर वकीलों के होते हैं। पब्लिक के वाहनों की संख्या गिनती की होती है। चार पहिया वाहनों के लिए 250 और दो पहिया के लिए 100 रुपये प्रति माह किराया होने के बावजूद सभी अधिवक्ता भी पार्किंग का उपयोग नहीं करते हैं। ज्यादातर वाहन रामपथ पर ही खड़े किए जाते हैं। यही स्थिति अमानीगंज में त्रिवेणी सदन की है। यहां पर रोजाना सिर्फ चार से पांच चार पहिया वाहन ही खड़े किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed