{"_id":"66103e708a9d9a6108028afb","slug":"ramlalas-prasad-saryu-neer-and-ayodhyas-raj-will-be-available-in-shri-ram-hospital-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-675248-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: श्रीराम अस्पताल में मिलेगा रामलला का प्रसाद, सरयू नीर व अयोध्या की रज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: श्रीराम अस्पताल में मिलेगा रामलला का प्रसाद, सरयू नीर व अयोध्या की रज
विज्ञापन
अयोध्या। अब आप रामनगरी आएंगे तो रामलला के मंदिर के पास ही श्रीराम अस्पताल में उनका प्रसाद, सरयू नीर व अयोध्या की रज अपने घर ले जाने के लिए मिल जाएगी। श्रीराम प्रसादम् के इन विशेष पैकेट में आराध्य की मनोहारी छवि वाली तस्वीर के साथ अन्य कई सौगातें भी होंगी। यहां पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मरीज और उनके तीमारदारों के साथ श्रद्धालुओं को भी बिना प्याज-लहसुन का खाना और नाश्ता परोसेंगी।
यह सब कुछ होने जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस सोच के तहत, जिसमें उन्होंने देश की ढाई करोड़ मातृशक्ति को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया है। स्वास्थ्य विभाग व श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सहयोग से जिला प्रशासन ने यह पहल की है। इसके तहत श्रीराम अस्पताल में प्रेरणा कैंटीन खोली जाएगी। इसका संचालन पूरा बाजार के ग्राम पंचायत सरायरासी की रानी लक्ष्मी बाई महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। कैंटीन के संचालन के लिए निशुल्क स्थान आवंटित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज ने श्रीराम चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखा है। अधीक्षक ने इसके लिए सहमति भी दे दी है। इसी रामनवमी के मौके पर कैंटीन शुरू करने की तैयारी चल रही है।
सीडीओ ने बताया कि गांव की महिलाओं को लखपति बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत यह प्रयास हो रहा है। इससे निर्धन परिवारों की महिलाएं संगठित होकर स्वावलंबी बन सकेंगी। साथ ही आर्थिक रूप से सशक्त बनकर दूसरों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम कर सकेंगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक सरिता वर्मा बताती हैं कि इस कैंटीन में भोजन और नाश्ता के साथ महिलाओं की ओर से प्रसाद के विशेष पैकेट किफायती दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे होने वाला आर्थिक लाभ महिलाओं के जीवन स्तर में बदलाव लाने का माध्यम बनेगा।