फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramlala seated on silver swing along with his brothers in grand palace during Saavan Jhoolan Utsav in Ayodhya

झूलनोत्सव: श्रीराम के दरबार में बिखरने लगी सावन की छटा, भव्य महल में भाइयों सहित रजत हिंडोले पर विराजे रामलला

Tue, 29 Jul 2025 02:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Jul 2025 02:55 PM IST
सार

अयोध्या में सावन महीने में होने वाले झूलनोत्सव की धूम है। श्रीराम के दरबार में भी सावन की छटा बिखरने लगी है। नाग पंचमी पर भव्य महल में रामलला भाइयों सहित रजत हिंडोले पर विराजमान हुए। 

विज्ञापन
Ramlala seated on silver swing along with his brothers in grand palace during Saavan Jhoolan Utsav in Ayodhya
भव्य महल में भाइयों सहित रजत हिंडोले पर विराजे रामलला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में विराजमान रामलला के दरबार में भी मंगलवार से सावन की छटा बिखरने लगी है। नव्य-भव्य मंदिर में  रामलला भाइयों समेत रजत हिंडोले पर विराजित किए गए। श्रावण शुक्ल पंचमी पर मंदिर के अर्चक ने विधि विधान पूर्वक पूजन-अर्चन के साथ रामलला सहित चारों भाइयों को रजत जड़ित हिंडोले पर विराजित किया। 

विज्ञापन


रामलला को विशेष भोग भी लगा। हिंडोले पर विराजे रामलला को निहारने के लिए भक्तों में होड़ रही। दर्शन कर भक्त निहाल होते रहे। सुबह सवा छह बजे की आरती के बाद जैसे ही गर्भगृह का पट खुला तो रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। 
विज्ञापन


रामलला के झूला विहार का दृश्य देखकर हर होई भाव विभोर दिखा। जय श्रीराम के जयघोष निरंतर गूंजते रहे। सावन झूलन उत्सव को लेकर ट्रस्ट की ओर से पूरे गर्भगृह परिसर को फूलों से सजाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed