फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramanand Sagar's Ramayana is incomparable; it is eternal

Ayodhya News: रामानंद सागर की रामायण की तुलना नहीं, वह शाश्वत है

Sat, 14 Mar 2026 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Ramanand Sagar's Ramayana is incomparable; it is eternal
पत्रकारों से बात करतीं निशा सागर।
अयोध्या। प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक रामायण के निर्माता रामानंद सागर की बहू निशा सागर शनिवार को अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने राम मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि रामायण पर कई फिल्में और धारावाहिक बने, लेकिन रामानंद सागर की रामायण की तुलना आज तक किसी से नहीं हो सकी, वह शाश्वत है।
विज्ञापन

बताया कि यह उनकी अयोध्या की पहली यात्रा है। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि राम मंदिर परिसर में रामानंद सागर की स्मृति को सहेजने के लिए कम से कम उनकी एक फोटो अवश्य लगाई जानी चाहिए। रामलला के दर्शन कर वह भावुक हो गईं और उन्हें पुराने दिन याद आ गए। उन्होंने बताया कि जब रामानंद सागर रामायण बना रहे थे, तब कई तकनीकी और प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। प्रसारण की अनुमति के लिए उन्हें दूरदर्शन के कई चक्कर लगाने पड़े। शुरुआत में बनाए गए चार एपिसोड को संपादित कर दो एपिसोड के रूप में प्रसारित किया गया था।
विज्ञापन

निशा सागर ने बताया कि बाद में उनके पति आनंद सागर ने भी रामायण से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया। अयोध्या के विकास की सराहना करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सनातन संस्कृति का व्यापक प्रचार-प्रसार हो रहा है। आज भक्ति का वही वेग दिखता है जो रामायण धारावाहिक के प्रसारण के समय दिखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed