फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram temple ready for easy darshan during Magh Mela

Ayodhya News: माघ मेले में सुगम दर्शन के लिए राम मंदिर तैयार

Sat, 03 Jan 2026 09:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 03 Jan 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Ram temple ready for easy darshan during Magh Mela
13- माघ मेला की तैयारी को लेकर राम मंदिर परिसर में बैठक करते एसपीसुरक्षा व अन्य- पुलिस
अयोध्या। माघ मेले का शुभारंभ शनिवार को पौष पूर्णिमा स्नान के साथ हो गया है। 45 दिनों तक चलने वाले माघ मेले में लाखों श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। माघ मेले के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं का विस्तृत खाका तैयार किया है, ताकि श्रद्धालुओं को रामलला के सुगम दर्शन मिल सकें।
विज्ञापन

माघ मेले में श्रद्धालुओं की संख्या में संभावित वृद्धि को देखते हुए कतारों की संख्या बढ़ाई जाएगी। आठ से 10 कतारों में श्रद्धालुओं को दर्शन कराने की तैयारी है। जो रेलिंग हटाई गई है, उसे फिर से लगाया जाएगा। जिग जैग रेलिंग की संख्या बढ़ाई जाएगी। गर्भगृह में भी कतार की संख्या चार से बढ़ाकर सात की जाएगी। इससे भीड़ का दबाव संतुलित रहेगा और श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कतारों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि प्रवेश और निकास पूरी तरह अलग-अलग रहें, जिससे अव्यवस्था की स्थिति न बने।
विज्ञापन

बैठक में यह तय हुआ है कि श्रद्धालुओं की सेहत को प्राथमिकता देते हुए परकोटा के दक्षिण में व दर्शन पथ पर स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाएं, ब्लड प्रेशर व शुगर जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। राम मंदिर ट्रस्ट भी स्वयं सेवकों की तैनाती करेगा, जो श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देंगे। इसके अलावा पेयजल, शौचालय की व्यवस्था रहेगी। अंगद टीला परिसर में होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्र, एसएसएफ के प्रभारी स्वतंत्र शुक्ला, एडिशनल एसपी प्रमोद यादव, एसडीएम अशोक कुमार, सहायक कमांडेड सीआरपीएफ विनय सिंह, सीओ परिसर योगेंद्र कुमार सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।

एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि माघ मेले के दौरान हर दिन भीड़ के आकलन के अनुसार व्यवस्थाओं में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। हर एक श्रद्धालु को सुगम दर्शन मिले, ऐसी योजना है। मंदिर परिसर और दर्शन मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी। पूरे मंदिर परिसर की सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। सुरक्षा में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के ढाई हजार से अधिक जवान तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed