फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Navami in Ayodhya: Every inch of the event will be monitored, Iqbal Ansari will shower flowers on the devo

अयोध्या में राम नवमी: चप्पे-चप्पे पर होगी निगरानी, श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करेंगे इकबाल अंसारी

Sat, 05 Apr 2025 07:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 05 Apr 2025 07:14 PM IST
सार

Ram Navami in Ayodhya: अयोध्या में राम नवमी के उत्सव को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। शनिवार को आरपीएफ ने पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया। 

विज्ञापन
Ram Navami in Ayodhya: Every inch of the event will be monitored, Iqbal Ansari will shower flowers on the devo
राम मंदिर में की गई विशेष सजावट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 रामनवमी पर्व की पूर्व संध्या पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। आरपीएफ के जवानों ने शनिवार को इंस्पेक्टर यशवंत सिंह के नेतृत्व में स्टेशन परिसर में फ्लैग मार्च कर यात्रियों में सुरक्षा का अहसास कराया।
विज्ञापन


स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 200 आरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है। यात्रियों के प्रवेश के लिए तीन एंट्री गेट बनाए गए हैं, जबकि निकासी के लिए दो गेट और एक आपातकालीन गेट निर्धारित किया गया है। पूरे स्टेशन परिसर में 235 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। किसी भी यात्री को ट्रैक पार करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


भीड़ प्रबंधन के लिए बनाए गए होल्डिंग एरिया
भीड़ प्रबंधन के लिए स्टेशन के पास तीन होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं, जहां भीड़ अधिक होने पर यात्रियों को अस्थायी रूप से रोका जाएगा और फिर क्रमबद्ध तरीके से स्टेशन में प्रवेश दिया जाएगा। इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। रामनवमी मेले को लेकर अयोध्या रेलवे स्टेशन पूरी तरह तैयार है और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करेंगे इकबाल अंसारी

Ram Navami in Ayodhya: Every inch of the event will be monitored, Iqbal Ansari will shower flowers on the devo
बाबरी के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी - फोटो : amar ujala

 रामनवमी के मौके पर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी श्रीराम जन्मोत्सव मनाएंगे। इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या धर्म की नगरी है। अयोध्या पूज्य है। अयोध्या में सरयू नदी है। अयोध्या में हनुमानगढ़ी है। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर है। यहां देश दुनिया की आस्था है। अयोध्या में जितने भी श्रद्धालु आएंगे, उनका फूलों से स्वागत करेंगे। उन पर पुष्प वर्षा करेंगे। अयोध्या आने वालों की मनोकामना पूर्ण होती है। अयोध्या पंचकोस में शुद्ध मानी गई है। जिनका चरण अयोध्या में पड़ता है उनके सारे गुनाह माफ हो जाते हैं। अयोध्या में गंगा जमुनी तहजीब है। यहां पर सभी धर्म की विविधताएं विराजमान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed