फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Mandir donation controversy: Sants and Ayodhya residents rally in support of Champat Rai, calling him a gr

Ayodhya: एसआईटी जांच पूरी होने तक किसी को दोषी न ठहराएं, कहा- जांच पूरी होने तक किसी को दोषी न ठहराएं

Sun, 05 Jul 2026 12:45 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 05 Jul 2026 12:45 PM IST
सार

अयोध्या में आयोजित बैठक में संतों और अयोध्यावासियों ने राम मंदिर के निर्माण में चंपत राय के योगदान की सराहना की और कहा कि जब तक दोष सिद्ध न हो तब तक किसी को दोषी न करार दिया जाए।

विज्ञापन
Ram Mandir donation controversy: Sants and Ayodhya residents rally in support of Champat Rai, calling him a gr
बैठक में शामिल हुए संत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर दान प्रकरण को लेकर चल रहे विवाद के बीच रविवार को राम कचहरी में संत समाज ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई। संतों ने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी व्यक्ति को दोषी ठहराना न्याय और कानून दोनों के खिलाफ है।

विज्ञापन


संतों ने कहा कि यदि किसी के पास किसी भी प्रकार के ठोस सबूत हैं तो उन्हें सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप करने के बजाय एसआईटी को सौंपना चाहिए। बिना प्रमाण किसी एक व्यक्ति को निशाना बनाकर उसकी छवि धूमिल करना उचित नहीं है। महंत शशिकांत दास ने कहा कि दोषी कोई भी हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए, लेकिन जांच पूरी होने से पहले किसी को अपराधी घोषित करना गलत है। पूरे मामले में केवल चंपत राय को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि जांच अभी जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: अनुकल्प हो सकता है चढ़ावा चोरी का मास्टर माइंड, भाईयों और मित्रों तक ऐसी पहुंचाई गई चोरी की रकम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा: दान में मिले गहने गला दिए गए, बैंक कर्मियों सहित आठ रडार पर; ऑडिट में खुले ये राज


संत सीताराम दास ने कहा कि यदि किसी के पास सबूत हैं तो उन्हें एसआईटी को दें। मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप लगाकर किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है। बैठक में शामिल महंत चंद्राशु महाराज, महंत सत्येंद्र दास वेदांती सहित सभी संतों ने एक स्वर में निष्पक्ष और पारदर्शी एसआईटी जांच की मांग दोहराते हुए कहा कि जब तक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आ जाती है तब तक किसी व्यक्ति की सार्वजनिक छवि खराब करने से बचना चाहिए।

अखिलेश इल्म बताते रहे, टिन्नू माल उड़ाते रहे: परमहंसाचार्य
जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद, संघ और भाजपा इस मामले में निर्दाेष है और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई का समर्थन कर रही है। कहा कि राम मंदिर के संचालन में सरकारी हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। चंपत राय को सच्चा सनातनी बताते हुए संत समाज से उन्हें समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कॉल डिटेल्स में पता चला है कि टिन्नू यादव ने अखिलेश यादव के कहने पर घपला किया। अखिलेश यादव इल्म बताते रहे, टिन्नू यादव माल उड़ाते रहे। दावा किया कि जिस दिन अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था, उस दिन तीन बार बातचीत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed