फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Janmabhoomi Trust demands SIT probe

Ayodhya News: राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने एसआईटी जांच की उठाई मांग

Sat, 13 Jun 2026 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 13 Jun 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Ram Janmabhoomi Trust demands SIT probe
- दान गड़बड़ी प्रकरण में नया मोड़, सीएम योगी को भेजा प्रस्ताव, पारदर्शिता पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में सामने आए दान चोरी प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है। ट्रस्ट ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर जांच कराने की मांग की है। माना जा रहा है कि यह कदम ट्रस्ट की पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर उठ रहे सवालों के बीच उठाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट की ओर से शासन स्तर पर यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि मामले की जांच केवल आंतरिक स्तर तक सीमित न रहे, बल्कि किसी स्वतंत्र एजेंसी के जरिये भी तथ्यों की पड़ताल की जाए। दरअसल, प्रारंभिक जांच ट्रस्ट की ओर से गठित समिति की ओर से किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे थे और आरोप लग रहे थे कि जिस संस्था पर अनियमितता के आरोप हैं, उसी के स्तर पर जांच कराई जा रही है। ऐसे में एसआईटी जांच की मांग को ट्रस्ट की ओर से पारदर्शिता स्थापित करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। प्रकरण में ट्रस्ट की ओर से गठित जांच समिति अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है, जिसके आधार पर कुछ कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


संघ प्रमुख को भेजी गई जांच रिपोर्ट
- दान चोरी प्रकरण की जांच रिपोर्ट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष स्तर तक भी पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक, मामले की पूरी रिपोर्ट संघ प्रमुख को भेजी गई है। चूंकि राम मंदिर आंदोलन और उससे जुड़े विषयों पर संघ की विशेष रुचि रही है, इसलिए मामले की जानकारी शीर्ष नेतृत्व को भी दी गई है। बताया गया कि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की ओर यह रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed