फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram devotees of the country and the world are delighted with the construction of Ram temple: Khanna

राम मंदिर के निर्माण से देश-दुनिया के राम भक्त आह्लादित : खन्ना

Tue, 01 Jul 2025 10:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Ram devotees of the country and the world are delighted with the construction of Ram temple: Khanna
अयोध्या। प्रदेश के वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि वर्षों के इंतजार के बाद भव्य राम मंदिर के निर्माण से देश-दुनिया के रामभक्त आह्लादित हैं। प्रत्येक सनातन धर्मावलंबी अपनी हर सांस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रणाम करते हुए इसके लिए आभार जता रहा है। 1000 साल के बाद हिंदुस्तान का गौरव वापस आया है। इसका पूरा श्रेय मोदी और योगी को जाता है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुए 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव पर मंत्री ने कहा कि एक चुनाव समाप्त होता है तो भाजपा दूसरे की तैयारी में लग जाती है। योगी सरकार के आठ साल के कार्यकाल में 204 करोड़ पेड़ों को रोपित किया गया है। इसमें 70% से ज्यादा पेड़ जीवित हैं। इससे वातावरण शुद्ध और एयर क्वालिटी इंडेक्स ठीक रहेगा।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भारत दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। जब से मोदी सरकार आई है, तब से भारत का मान सम्मान हर क्षेत्र में बढ़ा है। आर्थिक स्थिति में भी हम जापान को पीछे करके चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। जल्द ही हमारी अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर पहुंचेंगी। यह हमारे राजनीतिक नेतृत्व का कमाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले एयरपोर्ट पहुंचने पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व मुख्य कोषाधिकारी ममता सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से मंत्री श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभु श्रीरामलला के दर्शन किए। ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण कार्यों की प्रगति को देखा। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ाने के उद्देश्य से पौधे रोपित किए। इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed