फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rajendra Niwas' Ramlila completes 75 years

Ayodhya News: राजेंद्र निवास की रामलीला को पूरे हुए 75 वर्ष

Sat, 20 Sep 2025 10:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 20 Sep 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Rajendra Niwas' Ramlila completes 75 years
11- राजेंद्र निवास पर रामलीला का मंचन करते कलातार- फाइल फोटो
अयोध्या। परंपरा और संस्कृति की धारा को निरंतर प्रवाहित करती राजेंद्र निवास की रामलीला के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। यह स्वर्णिम अवसर अयोध्या की सांस्कृतिक धरोहर के गौरव को और भी बढ़ा रहा है। रामकथा के मंचन का यह महोत्सव इस बार नए कलेवर में सजने जा रहा है। पहली बार संस्कार भारती लखनऊ के 40 कलाकार मंच पर उतरेंगे और श्रीराम की लीलाओं को जीवंत करेंगे।
विज्ञापन

राजेंद्र निवास की रामलीला अयोध्यास्थ रामलीला महोत्सव समिति की ओर से 1950 में शुरू की गई। जो मध्य में विभिन्न कारणों से लगभग 14 वर्षों तक स्थगित रही, 2002 में पुन: रामलीला का मंचन शुरू हुआ। यह रामलीला पात्रों के दमदार संवाद व अभिनय के चलते प्रख्यात थी। इसे देखने दूर-दूर से लोग आते थे। यहां रावण का पुतला दहन आज भी आकर्षक होता है। वर्तमान में महंत वैदेही बल्लभ शरण की अध्यक्षता में राजेंद्र निवास की रामलीला संचालित है। यह रामलीला रंगमहल के महंत रामशरण दास, महंत राजीव लोचन शरण, डॉ.प्रभाकर मिश्र के सहयोग से हर साल भव्य होती जा रही है।
विज्ञापन

महंत वैदेह बल्लभ शरण ने बताया कि रामलीला के 75 वर्ष पूरे होने पर इस बार रामलीला अधिक भव्य और आकर्षक होने जा रही है। पहली बार संस्कार भारती लखनऊ के प्रशिक्षित कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। इस बार की रामलीला राम की पैड़ी परिसर में 26 सितंबर से शुरू होगी। 200 फीट ऊंचे रावण दहन की तैयारी चल रही है। इस रामलीला में धनुष यज्ञ, दशहरा और राजगद्दी का मंचन सबसे अधिक आकर्षक होगा। पहली बार भव्य राम बरात निकालने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed