{"_id":"69c1771d197c51a15004fa8a","slug":"raise-awareness-among-consumers-before-installing-smart-meters-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-145614-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: स्मार्ट मीटर लगाने से पहले उपभोक्ताओं को करें जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: स्मार्ट मीटर लगाने से पहले उपभोक्ताओं को करें जागरूक
Mon, 23 Mar 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर सोमवार को बिजली निगम के अधिकारियों ने जिले के जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें स्मार्ट मीटर का मुद्दा छाया रहा। जन प्रतिनिधियों ने स्मार्ट मीटर लगाने से पहले उपभोक्ताओं के मन में व्याप्त भ्रांतियां दूर करते हुए उन्हें इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बैठक में शामिल नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी व अन्य को आरडीएसएस योजना के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी दी। नगर विधायक ने कहा कि स्मार्ट मीटर स्थापित करने से पहले उपभोक्ता को उसकी पूर्ण जानकारी दी जाए। उपभोक्ताओं के बिलाें में आने वाली समस्याओं को तत्काल दूर कराएं।
उन्होंने कहा कि कुछ उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगने के बाद अधिक बिल आने की शिकायत की है, इसे अविलंब दुरुस्त कराया जाए। समस्याओं के निस्तारण व उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए प्रमुख स्थलों पर शिविर लगाए जाएं। मुख्य मार्गों पर बिजली के तारों का मकड़जाल दुरुस्त कराते हुए शहर को साफ-सुथरा दिखाने में सहयोग किया जाए। जगह-जगह लगे सी-पैनल बॉक्स से आमजन को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसे दुरुस्त कराया जाए।
विज्ञापन
महापौर ने कहा कि स्मार्ट मीटर के रिचार्ज के बाद संयोजन जुड़ने में अधिक समय लग रहा है। इसे गंभीरता से संज्ञान लेकर निराकरण कराया जाए। उन्होंने जगह-जगह लटक रहे तारों को ठीक कराने व नगर निगम के प्रमोदवन तिराहे पर लगे बिजली पैनल बॉक्स को विस्थापित कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य अभियंता बृजेश कुमार, अधीक्षण अभियंता विनय कुमार, अधिशासी अभियंता मनीष चौबे, अतीश कुमार, रविकांत, वैभव आनंद, वरुण सिंह आदि मौजूद रहे।