फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Railway Board member inspected Dham Railway Station

Ayodhya News: रेलवे बोर्ड के सदस्य ने धाम रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Sat, 14 Mar 2026 10:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 14 Mar 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Railway Board member inspected Dham Railway Station
धाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते रेलवे बोर्ड के सदस्य व अन्य।
अयोध्या। रेलवे बोर्ड के सदस्य (अवसंरचना) विवेक कुमार गुप्ता ने शनिवार को धाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में बने एयर कॉन्कोर्स, यात्री आश्रय और कमांड सेंटर का अवलोकन किया और अधिकारियों से स्टेशन के आधुनिकीकरण और विस्तार से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने, भीड़ प्रबंधन को प्रभावी करने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्टेशन पर चल रहे सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर प्रधान मुख्य अभियंता प्रेम सागर गुप्ता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ, सी-II) श्याम सिंह, मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ सुनील कुमार वर्मा, राइट्स के प्रतिनिधि और मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed