फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Private lineman died while repairing a fault

Ayodhya News: फाल्ट सही करते समय निजी लाइनमैन की मौत

Sun, 10 Aug 2025 08:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 10 Aug 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
Private lineman died while repairing a fault
पटरंगा। क्षेत्र के सराय अहमद गांव में फाल्ट ठीक करते समय गैरौंडा निवासी निजी लाइनमैन मुस्तकीम अहमद (35) की करंट लगने से मौत हो गई। वह संविदा लाइनमैन राजेश यादव के साथ फाल्ट ठीक करने गए थे।
विज्ञापन

बताया गया कि संविदा कर्मचारी राजेश यादव शनिवार सुबह 11 हजार वोल्टेज की दुरुस्त करने के लिए अपने सहयोगी मुस्तकीम को लेकर गए थे। आरोप है कि बिना शटडाउन के मुस्तकीम को खंभे पर चढ़ा दिया गया। इसी दौरान बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। इसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी नूरजहां का आरोप है कि संविदा लाइनमैन राजेश यादव उनके पति को संविदा के तहत भर्ती कराने का झांसा देकर रोज लाइन सही करने साथ ले जाते थे। उन्होंने इसे राजेश की साजिश बताई है। दावा किया है कि घटना के बाद वह मौके से भाग निकले थे। पटरंगा थानाध्यक्ष शशिकांत यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर, रविवार को विधायक रामचंद्र यादव ने मृतक के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की और आर्थिक सहायता प्रदान की। आक्रोश देखते हुए सीओ आशीष निगम कई थानों की पुलिस के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed