फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Prime Minister increased industry, unity and progress: State President

प्रधानमंत्री ने बढ़ाई उद्योग, एकता और उन्नति : प्रदेश अध्यक्ष

Mon, 10 Nov 2025 08:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 10 Nov 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister increased industry, unity and progress: State President
33-गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द
तारुन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग, एकता और उन्नति बढ़ाने का कार्य किया। हम सरदार पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता के रूप में मना रहे हैं। यह बातें तारुन के केशरुआ में एकता पदयात्रा के समापन पर आयोजित जनसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के महापुरुषों को याद करने के लिए इस तरह के आयोजन हो रहे हैं। पहले गृहमंत्री की याद में जो स्टैचू ऑफ यूनिटी का निर्माण कराया गया है। प्रधानमंत्री ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपनों को साकार किया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व तारुन ब्लॉक क्षेत्र के नन्सा के चंद्रिकागंज से विधायक अभय सिंह के नेतृत्व में विशाल पदयात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने इसे हरी झंडी दिखाई। लगभग 10 किलोमीटर लंबी पदयात्रा का नौ स्थानों पर स्वागत किया गया। नंसा चौराहे पर मनोज वर्मा, बाबा नगर चौराहे पर समाजसेवी अजय प्रताप सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व सांसद रितेश पांडेय, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, कमलाशंकर पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, राघवेंद्र पांडेय, मणींद्र शुक्ल, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

वहीं, रूट डायवर्जन न होने से लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। दर्शननगर से मिझोड़ा जा रही बारात फतेहपुर कमासिन स्थित पेट्रोल पंप के पास घंटों जाम में फंसी रही। बीकापुर सीओ पीयूष ने खुद मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद जाम खोलवाया।

33-गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द

33-गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed