फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Preparations for Yoga Day intensify in Ayodhya; participation to be recorded in the Guinness World Records

Ayodhya News: योग दिवस को लेकर अयोध्या में तैयारियां तेज, गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज होगी सहभागिता

Fri, 12 Jun 2026 10:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 12 Jun 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Yoga Day intensify in Ayodhya; participation to be recorded in the Guinness World Records
अयोध्या। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। आयुष विभाग की ओर से योग को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह विष्णु ने बताया कि 14 जून को सुबह 6:15 बजे से 7:35 बजे तक विशेष योगाभ्यास सत्र आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सहभागिता दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि प्रतिभागी टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद प्राप्त लिंक के माध्यम से प्रतिभागी अपने मोबाइल या अन्य डिजिटल उपकरण से योग सत्र में शामिल होंगे।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बोदहरी के चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय स्लोगन, योग चित्रकला और योगासन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। स्लोगन प्रतियोगिता में दो से चार पंक्तियों के संदेश, चित्रकला प्रतियोगिता में योग विषयक पोस्टर और योगासन प्रतियोगिता में एक मिनट का वीडियो प्रस्तुत करना होगा। इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां 17 जून सायं पांच बजे तक उत्तर प्रदेश के आयुष विभाग के पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को राज्य स्तर पर नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पहला स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 21 हजार रुपये, दूसरा को 11 हजार रुपये, तीसरा स्थान पाने वाले को 5,100 रुपये, चौथे को 2,100 रुपये और पांचवें स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 1,100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

डॉ. महेंद्र सिंह विष्णु, डॉ. राहुल कुमार सिंह और डॉ. धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों, योग प्रशिक्षकों और आमजन से कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed