फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Power supply will remain suspended in areas connected to the Naka substation

Ayodhya News: नाका उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में गुल रहेगी बिजली

Thu, 14 May 2026 09:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 14 May 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Power supply will remain suspended in areas connected to the Naka substation
नाका उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में गुल रहेगी बिजली
विज्ञापन

अयोध्या। शहर के नाका बिजली उपकेंद्र से जुड़े गंजा, मऊ शिवाला, नाका और रामनगर क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग अवधि में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता दिव्यम दुबे ने बताया कि 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर बिजली तंत्र के शिफ्टिंग कार्य के लिए रामनगर और नाका फीडर में शटडाउन रहेगा। इसलिए संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 05:30 बजे तक बिजली गुल रहेगी। वहीं, आरडीएसएस योजना के तहत जर्जर लाइन के रीकंडक्टरीकरण कार्य कराया जाना है। इसलिए गंजा व मऊ शिवाला फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
पावर हाउस में केबल जली, सभी फीडरों से आपूर्ति बाधित

तारुन। विद्युत उपकेंद्र तारुन में बुधवार को ट्रांसफार्मर की मुख्य केबल में आग लगने से करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




दोपहर बाद अचानक बिजली गुल होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अवर अभियंता रंजीत कुमार ने बताया कि केबल जलने के कारण यह फाल्ट आया था। विभागीय टीम ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। शाम सात बजकर दस मिनट तक सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed