{"_id":"6a5646a3b654079b8603478b","slug":"police-remand-granted-for-two-accused-in-ram-mandir-donation-theft-case-could-reveal-several-secrets-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चढ़ावा चोरी: दो आरोपियों की पुलिस रिमांड मंजूर, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: दो आरोपियों की पुलिस रिमांड मंजूर, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज
Tue, 14 Jul 2026 07:54 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 14 Jul 2026 07:54 PM IST
सार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के दो आरोपियों की पुलिस रिमांड मंजूर कर दी गई है। इनसे पूछताछ में कई राज खुल सकते हैं। अदालत ने 14 घंटे की रिमांड मंजूर की है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में अदालत ने आरोपी रमाशंकर मिश्रा और गढ़ना प्रभारी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव की 14 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली है। विवेचक आशुतोष तिवारी ने कोर्ट से सात दिन की पुलिस रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने 14 घंटे की रिमांड स्वीकृत की।
विज्ञापन
पुलिस बुधवार सुबह दोनों आरोपियों को कस्टडी में लेकर पूछताछ करेगी। इससे पहले पुलिस अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे से रिमांड पर पूछताछ कर चुकी है। जांच के दौरान चोरी की रकम से खरीदे गए दो चार पहिया वाहन, सोना, नकदी और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
जांच में रमाशंकर मिश्रा के कब्जे से पहले ही करीब सात लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं, जबकि सुभाष चंद्र श्रीवास्तव के पास से अब तक कोई नकदी बरामद नहीं हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की अन्य कड़ियां खंगालने में जुटेगी।
विज्ञापन