{"_id":"6894f636eae7eddc9b0ff5a4","slug":"police-remained-unaware-of-the-immoral-activities-of-the-ruling-leader-two-constables-suspended-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-133247-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सता नेता की अनैतिक गतिविधियों से अनजान रही पुलिस, दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सता नेता की अनैतिक गतिविधियों से अनजान रही पुलिस, दो सिपाही निलंबित
विज्ञापन
अयोध्या। पूराकलंदर क्षेत्र में सपा नेता के फल-फूल रहे काले धंधे की निगरानी में लापरवाही पर दो सिपाहियों पर गाज गिरी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बुधवार देर रात दोनों को निलंबित कर दिया है। वहीं, स्थानीय अन्य पुलिसकर्मियों के भूमिका की जांच कराई जा रही है।
मूलरूप से पूराकलंदर क्षेत्र के सरियावा निवासी सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह इसी क्षेत्र में अपने एक फार्म हाउस पर अवैध कार्यों का सिंडिकेट चलाता था। जाली नोट, अयोध्या में निवेश के नाम पर ठगी, फर्जी एसटीएफ भेजकर डराने-धमकाने जैसे तमाम अवैध कार्यों में लिप्त था। उसने कई लोगों को शिकार बनाकर अकूत संपत्ति अर्जित कर ली, लेकिन उसके इस काले धंधे की पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
कन्नौज निवासी व्यापारी ने जब एसएसपी से जनता दरबार में शिकायत की तो मामला संज्ञान में आया। एसएसपी ने जांच कराई तो प्रकरण सही मिला, जिस पर बुधवार को ही सपा नेता समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूरे मामले में स्थानीय पुलिस की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने देर रात मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार यादव और आरक्षी राहुल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि अनुशासनहीनता, कार्यों में लापरवाही पर एसएसपी यह कार्रवाई की है। मामले की अभी जांच की जा रही है। कई और मामलों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
दो-तीन अन्य पीड़ितों ने साधा संपर्क
पुलिस सूत्रों के अनुसार सपा नेता की गिरफ्तारी व एसएसपी की अपील के बाद कुछ अन्य पीड़ितों ने भी पुलिस से संपर्क साधा है। इनमें आजमगढ़ के एक व्यक्ति से 30 लाख की ठगी समेत अन्य मामले शामिल हैं। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि कुछ लोगों ने संपर्क किया है। उनसे जानकारी लेकर तथ्यों की जांच की जा रही है। तथ्य सही मिलने पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।