फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pledge for Water Conservation Resounds at Maa Kamakhya; Tree Plantation on the Banks of the Gomti

Ayodhya News: मां कामाख्या में गूंजा जल संरक्षण का संकल्प, गोमती तट पर पाैधरोपण

Mon, 23 Mar 2026 07:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 23 Mar 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Pledge for Water Conservation Resounds at Maa Kamakhya; Tree Plantation on the Banks of the Gomti
अयोध्या। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत ब्लॉक रुदौली और नगर पंचायत मां कामाख्या में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला गंगा समिति अयोध्या और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण और नदियों की निर्मलता के प्रति जन-भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। शुरुआत नगर पंचायत मां कामाख्या में वृहद वृक्षारोपण अभियान के साथ हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सभी को 'गंगा शपथ' दिलाई गई कि वे न केवल स्वयं जल प्रदूषित होने से रोकेंगे, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। शाम को पवित्र गोमती नदी के किनारे 'जल कलश' पूजन के साथ जल संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जन जाति आयोग के अध्यक्ष व पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री बैजनाथ रावत रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मां कामाख्या धाम महोत्सव संयोजक व चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ला और मां कामाख्या धाम महोत्सव के मुख्य संरक्षक विधायक राम चंद्र यादव रहे। इसी तरह अन्य कई कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed