फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pedestrians will be tormented by thirst in summer, water ATM worth lakhs has been bad for years

Ayodhya News: गर्मी में राहगीरों को सताएगी प्यास, लाखों के वाटर एटीएम वर्षों से खराब

Mon, 04 Mar 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 04 Mar 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Pedestrians will be tormented by thirst in summer, water ATM worth lakhs has been bad for years
भेलसर। रुदौली नगर में आपको वॉटर एटीएम देखने को तो मिलेंगे, लेकिन इनसे पानी की एक बूंद तक लोगों को नसीब नहीं हो पा रही है। लाखों रुपये की ये मशीनें बेकार पड़ी हैं। नगर पालिका प्रशासन इनकी सुधि नहीं ले रहा है। इन वाटर एटीएम से एक लीटर पानी सिर्फ दो रुपये में मिलता था, ताकि लोगों को दुकानों से 20 रुपये में पानी की बोतल न खरीदनी पड़े।
विज्ञापन

रुदौली नगर में लोगों को शुद्ध ठंडा पानी देने के लिए लगाए गए वाटर एटीएम अब किसी कबाड़ से कम नहीं दिखते हैं। मजदूर मंडी, नगर पालिका के सामने लगा वाटर एटीएम हो या पशु अस्पताल के सामने, दोनों ही मरम्मत के अभाव में वर्षों से खराब हैं। इन्हें लगाने का मकसद ये था कि सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को शुद्ध पानी कम रेट पर मिले। इसका सबसे ज्यादा फायदा रिक्शा चालक, राहगीरों व खरीदारी करने आए लोगों को हो रहा था। मगर ये ज्यादा समय तक नहीं चल सके। देखरेख व रखरखाव के अभाव में दो माह में ही सभी वाटर एटीएम खराब हो गए।
विज्ञापन


नगर पालिका का लाखों रुपये का यह प्रोजेक्ट बेमानी साबित हुआ। नगर पालिका की ओर से दर्जनों स्थानों पर इंडिया मार्का व साधारण हैंडपंप भी लगवाए गए थे। देखभाल व मरम्मत के अभाव में ये भी खराब हो गए हैं। जगह-जगह पानी की पाइप लाइन से टोटियां लगवाई गई थीं। कुछ वर्ष पूर्व सभी टोटियों को हटा दिया गया। रिक्शा चालक नफीस अहमद, मजदूर विजय, राहगीर रामचरन व खरीदारी करने आए कल्लू ने कहा कि वाटर एटीएम से उन्हें कम पैसे में शुद्ध पानी पीने को मिलता था, लेकिन अब ये शो पीस बन कर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही दोबारा मिलेगी सुविधा : ईओ
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि तत्कालीन ईओ की ओर से वाटर एटीएम लगाने वाली संस्था को कई पत्र भेजा गया था। संस्था की ओर से कोई जवाब नहीं मिला और न ही मरम्मत के लिए किसी को भेजा गया। अब फिर से बात कर खराब पड़े वाटर एटीएम को ठीक कराया जाएगा। जल्द ही लोगों को यह सुविधा दोबारा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed