फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Peak of Shiv Bhakti in Sawan, record breaking booking of Rudrabhishek

Ayodhya News: सावन में शिवभक्ति का चरम, रुद्राभिषेक की रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग

Mon, 28 Jul 2025 08:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 28 Jul 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
Peak of Shiv Bhakti in Sawan, record breaking booking of Rudrabhishek
अयोध्या। सावन में शिवभक्ति अपने चरम पर है। शिवालयों में सुबह से रात तक ऊं नमः शिवाय की गूंज है और रुद्राभिषेक की कतारें थमने का नाम नहीं ले रहीं। प्रमुख शिव मंदिरों में रोजाना 20 से 25 रुद्राभिषेक हो रहे हैं। मंदिरों में लंबी प्रतीक्षा सूची के बावजूद श्रद्धालु रुद्राभिषेक के लिए बुकिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में ऑनलाइन माध्यम से भी पूजा-अभिषेक कराए जा रहे हैं। इस बार पंडित, आचार्य और कर्मकांड विशेषज्ञों की जबरदस्त मांग है। स्थिति यह है कि कई नामचीन आचार्य तो पूरे सावन माह के लिए पहले से ही फुल बुक हैं। रुद्राभिषेक के लिए दक्षिणा पूजन सामग्री के अनुसार तय की जा रही है। कहीं बेलपत्र-दूध से अभिषेक तो कहीं घृत, मधु, पंचामृत व सुगंधित जल से विशेष रुद्राभिषेक हो रहे हैं। दक्षिणा की दरें 2100 से लेकर 5100 रुपये तक देखी जा रही हैं, जिससे कई पुरोहितों की आमदनी इस सावन में कई गुना बढ़ गई है।
विज्ञापन

नागेश्वरनाथ और क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कराने के लिए सबसे ज्यादा होड़ है। क्षीरेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी प्रेम शंकर मिश्र बताते हैं कि सुबह 8:30 से लेकर रात 9:30 बजे लगातार रुद्राभिषेक हो रहा है। दोपहर में केवल भोग आरती के लिए 30 मिनट तक मंदिर का पट बंद रहता है। आचार्य सतीश वैदिक ने बताया कि क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में रोजाना 20 से 25 रुद्राभिषेक हो रहे हैं। भक्त कई घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करते हैं, तब जाकर रुद्राभिषेक हो जा रहा है। पूजन के सामान सहित दक्षिणा मिलाकर 3100 से 5100 रुपये तक में रुद्राभिषेक नित्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीक का प्रभाव अब श्रद्धा पर भी नजर आ रहा है। आचार्य प्रवीण शर्मा बताते हैं कि जो भक्त किसी कारण से अयोध्या नहीं आ पा रहे वह ऑनलाइन माध्यम से रुद्राभिषेक करा रहे हैं। उनके एक भक्त जो इस समय दिल्ली में हैं, वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रुद्राभिषेक का हिस्सा बने। यहां उनके नाम व गोत्र से संकल्प लेकर रुद्राभिषेक करा दिया गया। भक्त ने पूजन के लिए ऑनलाइन दक्षिणा भी भेज दी। उन्होंने कहा कि सावन के इस पावन काल में शिवभक्तों की आस्था नए आयाम छू रही है। यह धार्मिक समर्पण न केवल मंदिरों में भक्ति की बाढ़ ला रहा है, बल्कि धार्मिक अर्थव्यवस्था को भी संजीवनी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed