{"_id":"67ab74a8c0ad938a2c0bf9b7","slug":"passengers-living-hungry-in-buses-and-cars-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-124720-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बस व कारों में भूखे पेट गुजारा कर रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बस व कारों में भूखे पेट गुजारा कर रहे यात्री
Tue, 11 Feb 2025 09:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 11 Feb 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
मसौधा। अयोध्या में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए प्रयागराज हाईवे पर जगह-जगह पुलिस बैरिकेडिंग की गई है। जगह-जगह यात्रियों को अस्थायी पार्किंग में रुकना पड़ रहा है। खाने-पीने के पर्याप्त इंतजाम न होने कई यात्रियों को बस व कारों में भूखे पेट गुजारा करना पड़ रहा है। अमर उजाला टीम से मिलने के बाद श्रद्धालुओं का दर्द छलक उठा।
महाराष्ट्र के जगन्नाथ स्वामी ने बताया कि पिछले 48 घंटे से वह लोग गाड़ी में रहने को मजबूर हैं। भोजन-पानी की व्यवस्था न होने से वह सभी भूखे-प्यासे हैं। सभी यात्रियों की हालत खराब हो गई है। जिला प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर सका है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों को थोड़ी-थोड़ी देर पर छोड़ा जा रहा है, ताकि आगे चलकर जाम का सामना न करना पड़े।