{"_id":"69da81dc6dc3ada9c80a34a5","slug":"participants-from-across-the-country-showcased-their-prowess-in-yoga-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-147060-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: योगा में देशभर के प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: योगा में देशभर के प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
Sat, 11 Apr 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 11 Apr 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 12 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर से आए प्रतिभागी योग कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) भानु प्रताप सिंह की उपस्थिति में हुआ, जबकि कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।
उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन का आधार है तथा इसे जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योग आसनों और प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, संतुलन प्रदर्शित किया। इस प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय सहभागिता भी आकर्षण का केंद्र रही। वियतनाम से आईं प्रतिभागी वू होंग येन और थी माई अन्ह दो की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन का भी आधार है। आयोजन के सफल संचालन में स्कूल ऑफ साइंस के डीन प्रवीण त्यागी की अहम भूमिका रही।