फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Parikrama widening road stuck in land acquisition dispute

Ayodhya News: जमीन अधिग्रहण विवाद में फंसा परिक्रमा चौड़ीकरण मार्ग

Wed, 11 Jun 2025 09:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 11 Jun 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
Parikrama widening road stuck in land acquisition dispute

विज्ञापन
अयोध्या। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य अधर में लटक गया है। निर्धारित समयसीमा मार्च में काम पूरा होना था, लेकिन दो माह बीत जाने के बावजूद अब तक केवल 70 फीसदी कार्य ही संपन्न हो सका है। निर्माण कार्य की धीमी गति और अधिग्रहण संबंधी विवाद के चलते न केवल स्थानीय लोगों बल्कि श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रामघाट चौराहा से कारसेवकपुरम तक का लगभग 300 मीटर का एरिया सबसे अधिक प्रभावित है। इस मार्ग पर निर्माण सामग्री डालकर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। एक माह से अधिक का समय बीतने के बावजूद सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। यह मार्ग अयोध्या का प्रमुख प्रवेश द्वार है, जहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन गुजरते हैं। गिट्टी के कारण न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि श्रद्धालु चोटिल भी हो रहे हैं। साथ ही निर्माण के चलते अक्सर जाम की स्थिति भी बनी रहती है।
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद अंकित त्रिपाठी ने बताया कि निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। तीन सौ मीटर मार्ग पर केवल गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है, सीवर व डक्ट के लिए खोदे गए गड्ढों को भी नहीं भरा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण के दौरान पानी का छिड़काव भी नहीं हो रहा है, जिससे उड़ती धूल घरों के अंदर तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसबी सिंह ने बताया कि पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण में मणिरामदास की छावनी से जुड़े गंगा भवन और रामायणम आश्रम का आंशिक हिस्सा आ रहा है। प्रशासन की टीम इनसे संवाद कर रही है। वहीं एक भवन स्वामी ने कोर्ट में केस दायर किया है, जिससे अधिग्रहण की प्रक्रिया में विलंब हो रहा है। जल्द समाधान कर कार्य को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed