फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pandit Deendayal's principles must be followed: VC

पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों का करना होगा अनुसरण : वीसी

Thu, 25 Sep 2025 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:38 PM IST
सार

अयोध्या के अवध विश्वविद्यालय में विकसित भारत-2047 और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई। वक्ताओं ने समावेशी और आत्मनिर्भर समाज के लिए उनके सिद्धांतों के महत्व को रेखांकित किया।

विज्ञापन
Pandit Deendayal's principles must be followed: VC
अवध विवि के संत कबीर सभागार में राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौजूद लोग

विस्तार

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ और अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से विकसित भारत-2047 एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद दर्शन विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। अध्यक्षता करते हुए विवि के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि भारत सही मायने में तब भारत विकसित बन पाएगा, जब अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उद्धार होगा। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पंडित जी के सिद्धांतों का अनुसरण करना होगा।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता पूर्व कुलपति बीबीएयू लखनऊ प्रो. एनएनपी वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर जो योजनाएं लागू की हैं, उनसे गरीबों, किसानों, महिलाओं का सर्वांगीण विकास होगा। संयोजक प्रो. आशुतोष सिन्हा ने कहा कि विकसित भारत 2047 का उद्देश्य समावेशी व आत्मनिर्भर समाज का निर्माण है। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर डॉ. सरिता द्विवेदी, डॉ. अलका श्रीवास्तव, डॉ. रीमा सिंह, प्रो. संत शरण मिश्र, प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रो. शैलेंद्र कुमार, डॉ प्रतिभा सिंह, डॉ सौम्या, डॉ. रचना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed